CCMB

सीएसआईआर - कोशिकीय एवं आणविक जीवविज्ञान केन्द्र

भारत का इनोवेशन इंजन

×

पुरस्कार

भारतीयों में ‘हर्ड इम्युनिटी’ विकसित हुई, BF.7 स्वरूप चीन जितना गंभीर नहीं होगा : CCMB प्रमुख

Date : दिसम्बर 6, 2024

भारतीयों में ‘हर्ड इम्युनिटी’ विकसित हुई, BF.7 स्वरूप चीन जितना गंभीर नहीं होगा : CCMB प्रमुख
Share Share

सीएसआईआर-कोशिकीय आणविक जीवविज्ञान केंद्र (सीसीएमबी) के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा है कि भारत में कोरोना वायरस के बीएफ.7 स्वरूप का चीन जितना गंभीर प्रभाव होने की आशंका कम है, क्योंकि भारतीयों ने पहले ही ‘हर्ड इम्युनिटी’ हासिल कर ली है. सीसीएमबी के निदेशक विनय के नंदीकूरी ने कोविड उपयुक्त व्यवहार का पालन करने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि हमेशा एक चिंता बनी रहती है कि इन सभी स्वरूपों में प्रतिरोधक प्रणाली से बचने की क्षमता होती है और ये उन लोगों को भी संक्रमित कर सकते हैं, जिन्हें टीका लग चुका है और यहां तक कि जो ओमिक्रोन स्वरूप से संक्रमित हो चुके हैं.

उन्होंने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘मौजूदा स्वरूप का संक्रमण उतना गंभीर नहीं है, जितना कि वायरस के ‘डेल्टा’ स्वरूप का संक्रमण हुआ करता था. ऐसा इसलिए है, क्योंकि हमारे पास एक हद तक ‘हर्ड इम्युनिटी’ है. वास्तव में हमारे पास ‘हर्ड इम्युनिटी’ है, क्योंकि हम अन्य वायरस के संपर्क में हैं.” मीडिया रिपोर्टों से संकेत मिलता है कि भारत में कोरोना वायरस के बीएफ.7 स्वरूप के चार मामले सामने आ चुके हैं.

This will close in 0 seconds

Skip to content